सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना मलावन के गांव नगला अगर निवासी रीना (30) पत्नी महेश कुमार गुरुवार को पैदल-पैदल किसी काम से जा रही थी। कस्बा मलावन के पास पहुंची। डंपर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी तरफ जिला कासगंज थाना के गांव निवासी सुधीर (20) पुत्र रामप्रकाश अपने साथी राजपाल निवासी विजपुरा कायमगंज के साथ बुधवार की देर शाम गांव लौट रहे थे। राजा का रामपुर के गांव कैला, पहरा के बीच पहुंचे। सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। परिवारीजन फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।