कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत: विजय शिवहरे

Apr 04, 2026 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। मैनपुरी रोड पर आयोजित इस वर्ग में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जबकि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत: विजय शिवहरे

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अमरोली रतनपुर मंडल के अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के गुरु गोविंद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री,एमएलसी विजय शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री संतोष चौहान ने व्यक्तित्व विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने अपनी सरकार के प्रमुख निर्णय एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महामंत्री पीयुष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, मंडल प्रभारी रजत प्रकाश, मंडल संयोजक अभिषेक यादव, सह संयोजक राकेश दिवाकर, कार्यालय प्रमुख अनिल शर्मा एवं व्यवस्था प्रमुख गोविंद कुशवाह सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।