ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाप्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेस ने किया स्वागत

प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष हाजी साज़िद बेग के नेतृत्व में बोधाश्रम पर स्वागत समाहरोह आयोजित किया। कांग्रेसियों ने हिमांशू सिंह के प्रदेश...

प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेस ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 27 Dec 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी महानगर अध्यक्ष हाजी साज़िद बेग के नेतृत्व में बोधाश्रम पर स्वागत समाहरोह आयोजित किया। कांग्रेसियों ने हिमांशु सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया और कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से और कांग्रेस पार्टी के विचार धारा को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नयुक्त होने पर हिमांशु सिंह के प्रथम बार नगर आगमन पर स्वगत किया। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग और वकार खालिक ने कहा कि प्रदेश में यूथ कांग्रेस में लोगों को जोड़ने के लिए नई रणनीति बना कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम हिमांशु करेंगे। अल्पसंख्यक विभाग कोआर्डिनेटर गुलाम जीलानी, राजेश शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आज़म इरफान, सेवादल से नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, स्नेहलता, कल्लू अंसारी, मोहम्मद चमन, भूपेंद्र, सोनू, चमन राठौड़, सोनू शर्मा, काली चरण आदि ने स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें