Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTwo Arrested in Agra for Alleged Gang Rape of Schoolgirl
खेत पर ले जाकर छात्रा के साथ दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म

खेत पर ले जाकर छात्रा के साथ दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म

संक्षेप:

Etah News - एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने दो लड़कों पर आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित उस गांव के नहीं हैं। दूसरी ओर, एक किशोरी के साथ घर पर दुष्कर्म के मामले में...

Oct 08, 2024 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

स्कूल गई छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंचे पिता ने थाना सकरौली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन दो लड़कों पर आरोप लगे है वह पुलिस जांच में उस गांव के रहने वाली नहीं निकले है। सकरौली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिला आगरा थाना भवरौली कटरा के एक गांव निवासी पिता ने थाना सकरौली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। काफी देर बाद बेटी का पता चला। जानकारी पर पिता भी पहुंच गए। पिता ने थाना में जाकर पुलिस को जानकारी दी। पिता ने थाना जलेसर के गांव नगला अन्नी के दो लड़कों पर खेत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जिन दो लड़कों पर आरोप लगाया है और उनका जो पता बताया गया है वो उस गांव के न होकर दूसरे गांव के हैं। गांव में पुलिस पहुंची और जानकारी की। पता चला कि जिन पर आरोप लगे है उन नाम के कोई भी लड़के पूरे गांव में नहीं रहते है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान भी दर्ज किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता ने पुलिस को बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृष्णमुरारी, सीओ जलेसर एटा।

किशोरी को घर पर ले जाकर किया दुष्कर्म, चाचा की पिटाई की

किशोरी को घर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से गुजर रहे चाचा ने घटना देख ली और विरोध किया। आरोप है कि पीड़िता के चाचा की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना जैथरा के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह अक्तूबर को अंशु निवासी तुगलिया बेटी को घर पर ले गया। आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान देवर ने घटनाक्रम देख लिया और घटना का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने दो अन्य साथियों संग मिलकर देवर की पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। एसएचओ शंभूनाथ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल कराया गया है बयान भी दर्ज कराए जा रहे है।