Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTributes Paid to Martyrs on Shaheed Diwas in India
स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों का बलिदान-त्याग हमारे राष्ट्र की नींव

स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों का बलिदान-त्याग हमारे राष्ट्र की नींव

संक्षेप:

Etah News - भारत स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में कलक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को देश की नींव बताया। नगर पालिका परिषद में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Jan 30, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

भारत स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान हमारे राष्ट्र की नींव है। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। एडीएम (विरा) लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम (न्यायिक) रमेश मौर्य, एसडीएम अनवर राशिद फारुकी, सतीश कुमार, पीयूष रावत सहित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पालिका में मनाया गया शहीद दिवस नगर पालिका परिषद में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व चेयरमैन परवेज़ ज़ुबैरी ने कहा कि गांधीजी के नाम से भारत को विदेशों में विशेष पहचान मिली है। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह जाटव, मूनिस कुरैशी, प्रेमराज, चंद्रपाल सिंह, सतीश चंद तालेवर, राहुल उपाध्याय, प्रेमवती, हसनैन, मनोहर लाल, सुरेश ठेकेदार, दयाराम, शमीम बेगम सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी शामिल रहे। सत्य-अहिंसा का सिद्धांत आज और भी प्रासंगिक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद सत्या बहन के कैम्प कार्यालय पर मनायी गई। कार्यक्रम में पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी सहित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व सांसद सत्या बहन, पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी कोई व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि एक विचार हैं। यह विचार कभी मर नहीं सकता। इस दौरान नीलमा राज, सुभाष सागर एडवोकेट, अरविंद कश्यप, संजीव गुप्ता, जितेन्द्र राना, प्रवेश राजपूत, आमिर अली, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, नेमा दिवाकर, निर्मला दिवाकर, हीरा पाराशर बाल्मीकि, पुष्पेंद्र बघेल एडवोकेट, दिनेश सागर मौजूद रहे।