Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTravel Chaos After Diwali Passengers Stranded at Etah Bus Stand
त्योहारों के बाद बसों की कमी से घंटों बस स्टैंड पर जमी रही भीड़

त्योहारों के बाद बसों की कमी से घंटों बस स्टैंड पर जमी रही भीड़

संक्षेप: Etah News - दीपोत्सव के बाद एटा में हजारों लोग काम पर लौटने के लिए बसों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बसों की कमी के कारण यात्रियों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान दिखे। कई...

Sat, 25 Oct 2025 08:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एटा। दीपोत्सव समापन के बाद शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग काम काज पर लौटने के लिए सफर पर निकले, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड सुबह से दोपहर तक लोकल रूटों समेत लंबे रूटों की बसों की बेहद कमी होने से यात्री घंटों इंतजार में खड़े रहे। जिससे उन्हे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही सवारियां एक साथ सीट हासिल करने के लिए दौड़ पड़ती। उसके बाद शुरू हो जाती सीट पाने की कवायद। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक कई हजार यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे।

लेकिन बसों की बेहद कमी बनी रहने से सभी रूट की सवारियों को कई-कई घंटों तक बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी बस न मिलने के कारण यात्रियों को पहले से भरकर आ रही अन्य डिपो की बसों के पीछे दौड़ते हुए देखा गया। जिसकी वजह से सर्वाधिक परेशान बच्चे, बुजुर्गों एवं महिलाओं को देखा गया। अधिकांश बसों के चालक भीड़ अधिक देख बसों को बगैर रोके ही निकलते रहे। जबकि जो बसें रूकती रही उनमें पहले सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की भी बनी रही। बसों की कमी होने के कारण पहले से भरकर आ रही बसों में सवारियों को मजबूरन खड़े होकर सफर करते देखा गया। जिससे यात्रियों का बुराहाल बना रहा।