जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ, 400 प्रगणकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
Etah News - जनगणना के लिए जीडी इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ, जिसमें 400 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 18 मास्टर ट्रेनर पहले से तैयार हैं। प्रशिक्षण तीन दिन के बैच में आयोजित किया जाएगा, और इसमें प्रगणकों को डेटा संग्रहण, डिजिटल उपकरणों का उपयोग और गोपनीयता बनाए रखने के बारे में सिखाया जाएगा।

जनगणना को संपन्न कराने के उद्देश्य से जीडी इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण में कुल 400 प्रगणकों को शामिल किया गया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले ही 18 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया था, जो अब इन प्रगणकों को जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन-तीन दिन के बैच में विभाजित किया गया है। पहले बैच का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। इसमें एक-तिहाई प्रगणकों को बुधवार, एक-तिहाई को गुरुवार और शेष को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसी प्रकार यह क्रम लगातार नौ दिनों तक जारी रहेगा, ताकि सभी प्रगणकों को समान रूप से प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया, डेटा संकलन के तरीके, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी भी परिस्थिति में सही और प्रमाणिक जानकारी कैसे एकत्रित की जाए। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि जनगणना का कार्य 20 जून तक संपन्न किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, एबीएसए विनोद कुमार तथा वीओ मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


