गांव सियपुर में बीफार्मा के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mar 01, 2026 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - एटा के गांव सियपुर में बीफार्मा के छात्र अर्पित ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने शव लटका देखा और मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। दूसरी घटना में, जितेन्द्र ने शराब के नशे में फांसी लगाई। दोनों मामलों की पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं।

गांव सियपुर में बीफार्मा के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

एटा, गांव सियपुर में बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव को लटका देखा और फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना बागवाला के गांव सियपुर निवासी अर्पित (24) पुत्र सूरपाल बीफार्मा के छात्र थे और परिवार सहित ननिहाल में रहते थे। घरवाले गांव के बाहर दुकान बनवा रहे थे। जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद मेडिकल स्टोर खुलवाने की योजना थी।

बताया जा रहा है कि घर में कोई विवाद नहीं था। शनिवार रात को वह कमरे में चला गया और कमरे में जाकर फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब एक बजे घरवाले कमरे में पहुंचे। घरवालों ने फांसी के फंदे पर शव लटका देखा। शव लटका देख घरवालों में कोहराम मच गया। चीख की आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए और सांस होने की आशंका पर युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को अपने साथ ले गए। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी एटा। थाना रिजोर के गांव फफोतू निवासी जितेन्द्र को परिवारीजन शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि शराब के नशे में युवक ने फांसी लगा ली है। फांसी के फंदे से नीचे उतारकर परिवारीजन मेडिकल कॉलेजे लाया गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।