सामने वाली लड़की, उसके घरवालों से परेशान होकर कर रही हूं आत्महत्या

सामने वाली लड़की, उसके घरवालों से परेशान होकर कर रही हूं आत्महत्या

संक्षेप:

Etah News - एक महिला ने अपने पड़ोसियों के उत्पीड़न के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने अपने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया। महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई...

Oct 21, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

वह सामने वाली लड़की, उसके घरवालों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले महिला ने सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में सामने वाली लड़की, उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में मृतका के पति ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौलीकलां के मोहल्ला जाटवान निवासी किरन देवी (28) पत्नी रोहित ने शनिवार दोपहर को कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव फांसी के फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतका ने सामने रहने वाली लड़की, उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के घर के सामने एक परिवार रहता है। पुलिस के अनुसार उसी परिवार की एक लड़की महिला का मोबाइल ले जाया करती थी और किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। लड़की के घरवालों को शनिवार को यह बात पता चली गई और मोबाइल महिला का है इसे लेकर लड़की के घरवाले गुस्से में आकर महिला के घर पहुंचे और महिला को जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। जिससे वह परेशान रहने लगी। पुलिस की माने तो जेल भेजने की धमकी देने, बदनाम होने के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ जयंत प्रसाद मौर्या ने बताया कि मामले में मृतका के पति ने आरोपी पड़ोसी प्रेमपाल, लड़की, उसके घरवालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामा का बेटा बता बात करती थी लड़की एटा। पुलिस जांच में सामने आया है कि लड़की से महिला पूछती थी कि किससे बात कर रही हो तो वह लड़की मामा का बेटा बताती थी। लड़की ने यह भी बताया कि मामा का बेटा दस हजार रुपये भी भेज रहा है। खाते में रुपये जाए तो बता देना। मोबाइल का रिचार्ज भी कराता रहता था। मामले में पति की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। महिला ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसे लेकर भी जांच की जा रही है। ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर एटा।