ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

बुधवार रात को आसेपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हो गई। वे अपनी कार से लौट रहे थे। दूसरी घटना में, जीजा-साली को डंपर ने रौंदा, जिसमें साली की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रेनिंग से लौट रहे इंस्पेक्टर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत

बुधवार रात को गांव आसेपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कारसवार इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस के अलावा सीओ सदर, एएसपी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में जानकारी ली। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। जिला मेरठ थाना मेडिकल कॉलेज के शिवालिक होमस अग्रसेन बिहार शास्त्रीनगर निवासी नवीन कुमार यादव (57) पुत्र राजेन्द्र सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर थे और वर्तमान में पुलिस लाइद में तैनात थे। तीन दिन की ट्रेनिंग पर डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद गए थे। बुधवार रात को कोर्स पूरा कर अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे। रात करीब बारह बजे कासगंज रोड स्थित आसेपुर के पास पहुंचे।

दुर्घटना का विवरण

वहीं पर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली में घुसने से बुरी तरह से फंस गए और चेहरे पर चोट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक 1998 को उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे। जिले में ही प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर हो गए थे। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. इलामारन जि. सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत पुलिसकर्मी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर घरवालों को सौंपा। एसएसपी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बाइक सवार जीजा-साली की घटना

बाइक सवार जीजा-साली को डंपर ने रौंदा, साली की मौत हो गई। जीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जिला फिरोजाबाद थाना पचोखरा निवासी गढ़ी निर्भय निवासी कमलेश (19) पत्नी गौरव कुमार जीजा वीनेश निवासी हाथरस के साथ उनके घर पर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम होने के बाद गुरुवार को जीजा वीनेश साली कमलेश को छोड़ने ससुराल गांव गढ़ी निर्भय जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे गांव इसौली थाना सकरौली के पास पहुंचे। वहीं पर डंपर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से कमलेश की मौत हो गई। जीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आसेपुर में हुई दुर्घटना में किसकी मौत हुई?
आसेपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।