Etah News: सड़क पार करते समय महिला को वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Etah News: कासगंज रोड पर मंगलवार को एक महिला और एक बाइक सवार युवक की सड़क पर वाहन से कुचलने से मौत हो गई। महिला फूलन देवी को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया। वहीं, बाइक सवार युवक चिंतामन को भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Etah News: कासगंज रोड पर गांव असरौली के पास मंगलवार दोपहर को सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने रौंद दिया। सांस होने की आशंका पर परिवारीजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी फूलन देवी (42) पत्नी शांतिस्वरुप मंगलवार दोपहर को एक बजे कासगंज रोड पर गांव असरौली के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है。
बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
गांव कीलरमऊ के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मृतक ने नई बाइक खरीदी है।
थाना बागवाला के गांव नगला मढिया निवासी चिंतामन (26) पुत्र भूप सिंह ने दो दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। सोमवार देररात वह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। गांव कीलरमऊ के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज से अलीगढ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह के लिए भेज दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया।


