Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTragic Road Accident Two Brothers Killed in Firozabad Collision
सड़क हादसे में फिरोजाबाद के दो भाइयों की मौत, महिला घायल

सड़क हादसे में फिरोजाबाद के दो भाइयों की मौत, महिला घायल

संक्षेप:

Etah News - फिरोजाबाद में बाइक पर जा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। महिला सवारी घायल हो गई, जिसे आगरा रेफर किया गया। टक्कर के बाद कार चालक भाग गया। परिवार में शोक छा गया। अन्य सड़क हादसों में भी कई लोग घायल हुए।

Dec 05, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद से बाइक पर सवार होकर जलेसर जा रहे बाइक सवार भाइयों को ईको मार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई। बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ईको कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव असन निवासी शौरभ (32) पुत्र डोरीलाल बाइक पर सवार होकर पत्नी लक्ष्मी छह माह के बेटा के अलावा चचेरे भाई शनि (28) पुत्र चंद्रपाल के साथ बाइक पर सवार होकर जलेसर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार की शाम को बाइक सवार थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बालगढ़ी के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवारों को पुलिस ने जलेसर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। डाक्टरों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। पति पत्नी की हालात गंभीर देख आगरा के लिए रेफर कर दिया। इसमें आगरा पहुंचने पर शौरभ को भी मृत घोषित कर दिया। एक परिवार में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शनि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि शौरभ का पोस्टमार्टम आगरा में कराया गया है। शोरभ की पत्नी आगरा में भर्ती है। बाइक पर सवार बालक के कोई चोट नहीं आई है। अन्य हादसों में आधा दर्जन लोग घायल आईटीआई के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गांव दौलतपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि चाचा बबलेश कुमार, चाची रेशमा रिश्तेदारी में से दावत खाकर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक कासगंज मार्ग पर आईटीआई के सामने पहुंची दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें चाचा-चाची के अलावा दूसरी बाइक पर सवार रक्षा और राधेश्याम निवासी रामनगर थाना रिजोर घायल हो गए। चीख-पुकीर सुनकर आसपास को लोग व राहगीर मौके पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे स्थानों पर हुए हादसे में अंकित व हरीसिंह निवासी हीरापुर थाना सिढ़पुरा, प्रेमलता व कौशल निवासी भगवंतपुर थाना बागवाला, नरसिंह निवासी गिरौरा, सारांश निवासी कमालपुर थाना सकीट, निशा, कृष्णा, अशोक, विनय व सोनू निवासी पवांस कोतवाली देहात घायल हुए हैं।