वाहन की चपेट में आकर बाइकसवार युवक की मौत, मचा कोहराम
Etah News - एटा में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बहन को छोड़कर लौट रहा था, तभी एक वाहन ने उसे रौंद दिया। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एटा/सकीट। बहन को छोड़कर लौट रहे बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ कार वाहन की चपेट में आ गई। कारसवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव नगला दया निवासी विश्वेश्वर (22) पुत्र बलवीर सिंह शनिवार को बहन को छोड़ने रजकोट रिजोर आए थे।
बहन को छोड़ने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव रजपुरा से कुछ आगे निकलते ही बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ रविवार सुबह नौ बजे थाना मलावन के गांव आसपुर के पास कार अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। कार सवार करन, आयुष, रविन्द्र, वैभव, मोहित यादव निवासी राजनगर थाना कवीरनगर गाजियाबाद घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि कार सवार गाजियाबाद से कानपुर की तरफ जा रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



