बाइक भिड़ंत में फिरोजाबाद के किशोर की मौत, मचा कोहराम

Feb 17, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - फिरोजाबाद में एक बाइक दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर राजकुमार की मौत हो गई। वह कासगंज से प्रवेशपत्र लेकर लौट रहा था, जब उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में उसके साथी पुष्पेन्द्र को चोट आई है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बाइक भिड़ंत में फिरोजाबाद के किशोर की मौत, मचा कोहराम

बाइक भिडंत में फिरोजाबाद के किशोर की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिला फिरोजाबाद के गांव नगला बाट सुरई निवासी राजकुमार (17)पुत्र रामवीर साथी पुष्पेन्द्र के साथ सोमवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार इंटर का छात्र था और कासगंज से प्रवेशपत्र लेने के बाद घर लौट रहा था। थाना मिरहची के गांव सिरसाटिप्प्पू के पास पहुंचे। वहीं पर सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार राजकुमार की मौत हो गई साथी के चोट आई है।

जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।