Etah News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: मारहरा के भोला (40) ने पत्नी से विवाद के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घर से निकले भोला ट्रेन से कटकर जान दे दी। शव की पहचान हाथ में लिखे नाम और छाती पर दिल के निशान से हुई। उनके पांच बच्चे हैं, जो इस घटना से बेहद दुखी हैं।

Etah News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Etah News: जानकारी पर पहुंचे घरवालो ने शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस कासगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों के अनुसार पत्नी से विवाद चल रहा था। थाना मारहरा के मोहल्ला बस्ती निवासी भोला (40) पुत्र सुरेश का पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह छह बजे घर से निकला आया। रेलवे ट्रेक पर पहुंच गया और ट्रेन से कटकर जान दे दी। एकत्रित लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। मामले की जानकारी जीआरपी कासगंज, मारहरा पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही परिवारीजन पहुंच गए। शव की शिनाख्त हाथ में लिखा भोला और छाती पर बने दिल से की है।

ट्रेन से कटकर सिर अलग हो गया था। मामले में जीआरपी कासगंज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा था। मृतक के पास पांच बच्चें है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या