Tragic Highway Accident Young Man Killed Two Injured हाइवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsTragic Highway Accident Young Man Killed Two Injured

हाइवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

Etah News - हाइवे पर खड़े युवक विनय (25) को वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 15 Sep 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
हाइवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम

हाइवे पर सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना निधौली कलां के गांव सलेमपुर निवासी विनय (25) पुत्र सुखवीर सिंह काम के लिए नोएडा में गए थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को नोएडा से वापस गांव आ रहे थे। थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुर के पास उतर गए। साथी को कॉल कर बाइक मंगवाई थी। बाइक सवार का इंतजार कर रहे थे। हाइवे पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।