Etah News: करंट से मौत की नहीं थम रहीं घटनाएं, समर चलाते समय किसान की मौत
Etah News: जिले में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। 52 वर्षीय जितेन्द्र खेत में समर चलाते समय करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें क्लीनिक ले जाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Etah News: जिले में करंट लगने से मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खेत पर पानी लगाने के लिए समर चलाते समय किसान को करंट लग गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पिलुआ के गांव भोजपुर निवासी जितेन्द्र (52) पुत्र छदामी लाल रविवार की देर शाम खेत पर पहुंचे। खेत में पानी लगाने के लिए समर शुरु की। बिजली करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी घरवालों को दी। किसान को क्लीनिक पर लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिलुआ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक सप्ताह में पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


