ट्रैक्टर सही करते समय अचानक से हुआ स्टार्ट, नीचे आकर हुई मौत
Etah News - ट्रैक्टर की बैटरी सही करते समय युवक आकाश (20) की मौत हो गई। ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हुआ और युवक दोनों पहियों के बीच आ गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दूसरी घटना में, 82 वर्षीय रामबहादुर की कार की टक्कर से घायल होने के बाद आगरा में मौत हो गई।

ट्रैक्टर की बैटरी सही करते समय अचानक से स्टार्ट हो गया और गैर में होने के कारण आगे बढ़ गया। दोनों पहिया के बीच में खड़े होने के कारण युवक की दबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना रिजोर के गांव नगला बरी निवासी आकाश (20) पुत्र रामदत्त सिंह शनिवार सुबह ट्रैक्टर लेकर गए थे। सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर बंद हो गया। दोनों टायर के बीच में खड़े होकर बैटरी चेक कर रहा था। ट्रैक्टर पहले से गैर में खड़ा हुआ था। बैटरी सही करते समय अचानक से ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने से दोनों पहिया के बीच में आ गया।
इससे युवक की मौत हो गई। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।कार की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत15 अप्रैल को कार ने अलीगंज मार्ग स्थित मैरिज होम के पास 82 वर्षीय बुजुर्ग रामबहादुर निवासी जिरौलिया को टक्कर मार दी थी। इससे गंभीर रुप से घायल होगए। घायल को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को साइकिल से कीटनाशक दवा लेकर अपने घर जिरौलिया लौट रहे थे। बेटा शोभारण शर्मा ने बताया कि पिता की आगरा में मौत हो गई है। आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


