मंदिर पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

दरियावगंज क्षेत्र में मंदिर पर काम कर रहे 35 वर्षीय युवक विश्वजीत की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गंभीर रूप से झुलस गए थे और चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंदिर पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

दरियावगंज क्षेत्र में मंदिर पर कार्य करते समय युवक की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला कासगंज के दरियावगंज गांव विजौरा विश्वजीत (35) घर पर ही मंदिर पर निर्माण कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास से हाईटेंशन लाइन जा रही है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीआई के माध्यम से नगर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही घरवाले शव को लेकर चले गए। घरवालों के अनुसार कासगंज में ही पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई करेगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।