अंबेड़कर पार्क निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत
गांव सिकंदरपुर मणी में आंबेडकर पार्क के निर्माण के दौरान 42 वर्षीय प्रमोद की 11 हजार लाइन की करंट लगने से मौत हो गई। साथी मजदूर ने बिजली बंद करने के लिए कहा था, लेकिन बिजली बंद नहीं की गई। करंट लगने से प्रमोद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव सिकंदरपुर मणी में आंबेडकर पार्क के निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की 11 हजार लाइन की करंट लगने से मौत हो गई। 11 हजार लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना जलेसर के गांव पसियापुर निवासी प्रमोद (42) पुत्र रामस्वरुप गांव सिकंदरपुर मणी में काम कर रहे थे। गांव में आंबेडकरपार्क बन रहा है। बुधवार सुबह काम कर रहे थे पास से 11 हजार की लाइन जा रही है। साथी मजदूर ने बिजली बंद कराने के लिए भी कहा था। बिजली बंद नहीं की गई थी।
सीमेंट से भरा हुआ तसला उठाकर साइड में रख रहे थे। इसी दौरान गला तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। जलेसर पुलिस का कहना है कि करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


