Etah News: पानी के पाइपों को छोड़ दिया गया था खुला, लापरवाही बरतने का आरोप

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: निचली गंग नगर में पाइप लाइन के प्रेशर से बालक की मृत्यु हो गई। स्थानीय लोग आक्रोशित हैं क्योंकि पाइपों को बिना सुरक्षा उपायों के खुला छोड़ दिया गया था। बालक खेलते समय पाइप की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।

Etah News: पानी के पाइपों को छोड़ दिया गया था खुला, लापरवाही बरतने का आरोप

Etah News: निचली गंग नगर के लिए डाली जा रहे पाइप लाइन के प्रेशर से हुई बालक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंच गए। बालक की मौत के बाद गांव के लोगा आक्रोशित है। पाइप लाइन डालने के बाद पाइपों को खुला छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप निकलने वाला पानी करीब 25 से 20 फीट ऊपर तक जा रहा था। नहर से आगरा के लिए पानी की पाइन लाइन डाली गई है। कार्यदायी संस्था ने बिना सुरक्षा के ही इन पाइपों को खुला छोड़ दिया। जब पानी चलता था तो फुब्बारा सा बन जाता था। गांव के बच्चों के लिए खेल का साधन बन गया था। कुछ बच्चे इस पाइप के पास तक चले गए। खुले पाइपों के पास सुरक्षा के कोई इतंजाम संस्था की ओर से नहीं किए गए। बच्चे पानी से आए दिन खेलते रहते थे। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद शुक्रवार को भी तमाम लोग इस घटनास्थल को देखने के लिए पहुंच गए। मालूम हो कि थाना अवागढ़ के गांव खेड़ा सूरज (10) खेत पर खेल रहा था।

सुरक्षा की कमी

जिस स्थान पर वह खेलने गया था उसी स्थान पर एनसीसी लिमिटेड कंपनी वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य कर ही है। आरोप है कि कंपनी की ओर से कार्यस्थल पर कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग नहीं की थी साथ ही चौकीदार को भी तैनात नहीं किया था। पानी की प्रेशर पाइप लाइन खुले में छोड़ दी थी। आरोप है कि खेलते समय बालक पाइप की चपेट में आ गया। इससे उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार को बालक की मौत हो गई।

संस्थान का दावा

बालक के साथ हुई अनहोनी की घटना के बारे में जानकारी मिलने पर हम गए थे। जिस स्थान पर हादसा बताया जा रहा है वहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। कोई पाइप खुला हुआ नहीं है। तीन महीने से लगातार वहां पर काम चल रहा है। पूरी सुरक्षा के साथ काम किया गया है।

सुधीश मिश्रा, कॉआर्डिनेटर , एनसीसी संस्था निर्माणाधीन संस्था

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बालक की मौत कब हुई?
बालक की मौत इलाज के दौरान बुधवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsEtah News: पानी के पाइपों को छोड़ दिया गया था खुला, लापरवाही बरतने का आरोप