बुखार से बच्चे की हुई मौत, इमरजेंसी में किया मृत घोषित

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - एटा में शनिवार को बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय अंकित को उसके परिजनों ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित को दो दिन पहले बुखार आया था और प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया था। बुखार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई।

बुखार से बच्चे की हुई मौत, इमरजेंसी में किया मृत घोषित

एटा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार देरशाम बुखार पीड़ित अहमदाबाद कठौली निवासी पांच वर्षीय अंकित पुत्र जयपाल सिंह को परिवारीजन गंभीर हालत में मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने बच्चों को जांच कर मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मरने की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे के साथ मौजूद अहमदाबाद कठौली निवारी अमरपाल ने बताया कि उनका पांच वर्षीय भतीजे अंकित पुत्र जयपाल सिंह को दो दिन पूर्व बुखार आया। जिसका उन्होंने गांव के पास के प्राईवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। उपचार के दौरान शनिवार शाम को अंकित की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक लेकर पहुंचे।

जहां पर चिकित्सक ने बच्चे की हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर जांच कर चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। उनका कहना है कि प्राइवेट चिकित्सक के यहां बुखार में ड्रिप लगाकर उपचार दिया गया। जिसके बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।