मिट्टी की ढाय में दबने से महिला की मौत, दो घायल

Nov 28, 2025 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - बंबा की सफाई के दौरान मिट्टी की ढाय में दबने से एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।

मिट्टी की ढाय में दबने से महिला की मौत, दो घायल

बंबा की सफाई के समय निकाली गई मिट्टी की ढाय में महिला सहित दो लोग दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से इनको बाहर निकाला गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की जांच की जा रही है। सिंचाई विभाग की ओर से जिरसमी बंबा पर सफाई का कार्य चल रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया खुर्द में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस गड्ढे में मिट्टी निकालते समय एक बच्ची दब गई थी।

जानकारी मिलने पर खेरिया खुर्द निवासी किरन देवी (40) पत्नी राजवीर और हाकिम सिंह पुत्र राम सहाय वहां पर मौजूद थे। यह दोनों लोग बच्ची निकालने के लिए नीचे घुस गए। इसी समय फिर से ढाय गिर गई। इसकी मिट्टी में किरनदेवी और हाकिम सिंह दब गए। जानकारी मिलने पर अन्य लोग बचाने में जुट गए। बंबा पर काम कर रही मशीनों को मिट्टी निकालने पर लगा दिया गया। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। यहां बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई। मौके पर तत्काल पहुंची थाना कोतवाली देहात पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसमें चिकित्कसों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होते ही कोहराम मच गया। दोनों घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसडीएम सदर, सीओ सिटी तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बंबा की सफाई का काम चल रहा है। यहां पर मिट्टी बैंक बनाई थी। पीली मिट्टी निकल आई थी। मिट्टी लेने के लिए महिलाए आई थी। इसी समय गिरी ढाय में दबने से महिला की मौत हो गई। पीके राजन, एक्सईएन सिंचाई खंड एटा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;