
गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिरने से घर के इकलौते चिराग की मौत
संक्षेप: Etah News - एटा के गांव विजौरी में तीन साल का बच्चा खेलते समय गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। बालक गंभीर रूप से झुलस गया और चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा घर में इकलौता था और उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई। परिवार में कोहराम मच गया।
एटा, गांव विजौरी में रविवार सुबह खेलते समय तीन साल का मासूम गर्म पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। मुंह के बल गिरने से बालक गंभीर रुप से झुलस गया। रोने की आवाज सुनकर घरवाले एकत्रित हुए और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी आयुष (03) पुत्र मुकेश घर में इकलौता था। आयुष से बड़ी दो बहनें है। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह नहाने के लिए घरवालों ने पानी गर्म किया था। सुबह करीब दस बजे बच्चें घर में खेल रहे थे।

कमरे में रॉड लगाकर पानी को गर्म करते थे। पानी गर्म होने के बाद रॉड निकालकर रख दी थी पानी की बाल्टी नहीं हटाई थी। खेलते समय अचानक से मासूम बच्चा मुंह के बल पानी में गिर गया। मासूम का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। घरवालों ने अचानक देखा और बच्चें को झुलसा देखकर घरवालों घबरा गए। तत्काल पानी से निकालते हुए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव को अपने साथ ले गए। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि गर्म पानी में गिरकर मासूम की मौत हुई है। घरवाले बच्चे के शव को घर ले गए है। पिता जयपुर में करते है प्राइवेट नौकरी एटा। घरवालों ने बताया कि मृतक के पिता जयपुर में नौकरी करते है। जयपुर में प्राइवेट नौकरी करते है। उन्हे जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलते ही वह घर आने के लिए निकल आए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




