
यातायात माह का हुआ समापन, नियम न तोड़ने की दिलाई शपथ
Etah News - मंगलवार को यातायात माह का समापन डा. लोकमान दास पब्लिक स्कूल में हुआ। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने यातायात नियमों की जानकारी साझा की। यातायात पुलिस और छात्रों को सम्मानित किया गया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
मंगलवार को यातायात माह का समापन हो गया। अलीगंज रोड स्थित डा. लोकमान दास पब्लिक स्कूल में एसएसपी श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में यातायात जागरूकता माह का समापन हुआ। एसएसपी ने यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहते हुए उनका पालन करना चाहिए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने यातायात नियमों के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। यातायात पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चें यातायात नियमों को लेकर अच्छी भूमिका निभाते है।
बच्चें घर पर जाकर अपने अभिभावकों को बाइक पर चलते समय हेलमेट लगाने एवं कार चलाते समय सीट-बेल्ट लगाकर ही घर से निकलने के लिए बताए। सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्रा, कमान्डेंट होमगार्ड विनोद कुमार, एआरटीओ सतेन्द्र कुमार, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात अनिल वर्मा, यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे। यातायात माह के तहत किए गए कार्यों का विवरण 2867 ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए 746 ट्रैक्टर मालिकों को यातायात माह में जागरूक किया गया यातायात माह के तहत 28 स्कूलों में जाकर जागरुक किया, 13736 छात्रों ने प्रतिभाग किया। यातायात माह के तहत 9748 ई-चालान किए गए। यातायात माह के तहत एक करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपए का शमन शुल्क किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




