ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, भोपाल क्राइम ब्रांच में चार पुलिसकर्मी घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - दबिश में जाते समय ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कारसवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हे मेडिकल कॉलेज लाया गया। आपराधिक मामले में द

ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, भोपाल क्राइम ब्रांच में चार पुलिसकर्मी घायल

एटा। दविश में जाते समय ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कारसवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हे मेडिकल कॉलेज लाया गया। आपराधिक मामले में दविश देने के लिए जा रहे थे रास्ते में हादसा हो गया। जानकारी पर पहुंची नगर पुलिस ने मामले में जानकारी ली। वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के जिला भोपाल क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी सूरज सिंह रंधावा, आनंद पांडेय, अजीत सिंह, इनोवा गाडी चालक मोहम्मद इमरान खान के साथ किसी मामले में दविश देने के लिए जैथरा की तरफ जा रहे थे।

शनिवार रात को अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के पास पहुंचे। वही पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और मामले में जानकारी ली है। उपचार के बाद भी सभी पुलिसकर्मी चले गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में पुलिस ने ले लिए है।दो बाइक भिडंत में पांच घायलएटा। कोतवाली देहात के गांव गिरौरा के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। बाइकसवार गुलफाम, जाफरी, आफरीन, इरफान निवासी नदरई कासगंज घायल हो गए। दूसरे बाइकसवार के भी चोट आई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।