ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाआसपुर पर आज से शुरू होगा टोल प्लाजा, बाईपास पर भी दौडेंगे वाहन

आसपुर पर आज से शुरू होगा टोल प्लाजा, बाईपास पर भी दौडेंगे वाहन

एटा। करीब तीन वर्षों से चल रहे काम के बाद प्रारंभ हो गया। रविवार को विभाग की ओर से वाहनों के चलने की अनुमति प्रदान दी गर्ई है। एटा शहर को काफी राहत...

आसपुर पर आज से शुरू होगा टोल प्लाजा, बाईपास पर भी दौडेंगे वाहन
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 12 Jun 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा। करीब तीन वर्षों से चल रहे काम के बाद प्रारंभ हो गया। रविवार को विभाग की ओर से वाहनों के चलने की अनुमति प्रदान दी गर्ई है। एटा शहर को काफी राहत मिली है। वहीं आसपुर में टोल प्लाजा का भी रविवार से शुभारंभ हो रहा है। अब कानपुर, मैनपुरी जाने वाले वाहनों को पैसा देकर यात्रा करनी होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आज से नवनिर्मित एनएच 34 पर टोल टैक्स वसूली प्रारंभ कर रहा है। जनपद से गुजरने वाले 45 किमी लंबे नेशनल हाईवे पर आसपुर के नजदीक केवल टोज प्लाजा बनाया गया है। इस टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली की जाएगी।

शनिवार को हाईवे निर्माण कंपनी पीएनसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अमित भाटिया ने बताया कि रविवार से एनएचएआई आधिकारिक रूप से जनपद में बने 45 किमी लंबे नेशनल हाईवे 34 का शुभारंभ कर रही है। इसके कारण हाइवे पर शुभारंभ के पहले दिन से ही वाहनों पर टोल लगाने की प्रक्रिया शुरु की जा रही है। एनएचएआई ने टोल वसूली का टेंडर कार्यदायी संस्था एके कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर एम्बूलेंस, क्रेन एवं रूट पेट्रोलिंग की सुविधा पीएनसी कंपनी देगी। वहीं बाईपास पर आज से वाहनों का फर्राटा भरना शुरू कर दिया जाएगा। अब शहर को भीड़ से काफी मुक्ति मिल जाएगी।

इन वाहनों को देना पड़ेगा, इतना टोल टैक्स

आसपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप वैन एवं हल्के वाहनों को हाईवे पर एक साइड की यात्रा करने पर 75 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं दोनों तरफ की यात्रा के लिए 110 रुपये टोल देना होगा। वहीं एक महीने यात्रा करने पर 2425 रुपये का टोल देना होगा। वहीं इन्ही पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों को केवल जनपद के अंदर आने जाने पर प्रति चक्कर 35 रुपये का चार्ज देना होगा। हल्के कामर्शियल वाहन, हल्के माल वाहक वाहन एवं मिनी बस पर एक तरफ की यात्रा करने पर 115, दोनों तरफ की यात्रा पर 175, मासिक यात्रा पर 3915 रुपये का टोल देना होगा। एक जनपद के पंजीकृत वाहन को प्रति चक्कर 60 रुपये का टोल देना होगा। बस एवं ट्रक को एक साइड का 245, दोनों साइड का 370 एवं मासिक टोल 8205 रुपये टोल देना होगा। भारी वाहन एवं निर्माण मशीन, डंफर आदि को एक साइड का 385, दोनों साइड 580 एवं मासिक शुल्क 12865 रुपया टोल देना होगा। अधिक बडे वाहनों को प्रति साइड 470, दोनों साइड 705, एक मासिक 15660 रुपये टोल भुगतान करना होगा।

स्थानीय लोगों को बनवाना होगा मासिक पास

आसपुर पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद आसपास के लोगों भी मुफ्त में वाहन नहीं ले जा सकेंगे। 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक पास बनवाना होगा। इसके लिए 285 रुपया प्रतिमाह देना होगा। स्थानीय लोगों की जानकारी के लिए होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। इससे आसानी से सूचना मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें