Etah News: औद्यौगिक क्षेत्र सैंथरी स्थित आरओ प्लांट में घुसकर की लाखों की चोरी
Etah News: औद्योगिक क्षेत्र सैंथरी में स्थित दिव्य नीर आरओ प्लांट में चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। शनिवार सुबह घटना का पता चला। पीड़ित शीलेन्द्र सिंह ने मलावन थाने में तहरीर दी है। व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और चोरियों की रोकथाम की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Etah News: औद्योगिक क्षेत्र सैंथरी में स्थित आरओ प्लांट को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह प्लांट संचालक को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। गांव कंसुरी निवासी शीलेन्द्र सिंह ने थाना मलावन में तहरीर देते हुए बताया कि सेंथरी क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिव्य नीर आरओ प्लांट लगा हुआ है। शुक्रवार रात चोर किसी समय प्लांट में घुस गए। इसके बाद चोर वहां रखा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब प्लांट खोला गया तो सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये की है। चोरों ने काफी सामान भी तोड़ दिया। चोरी की जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र के अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन फैक्ट्रियों को चोर निशाना बना रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। आरोप है कि मलावन पुलिस खुलासा तो दूर चोरियां तक नहीं रोक पा रही हैं। व्यापारियों ने कॉल कर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ सकीट नीतेश गर्ग, एसएचओ मलावन छतरपाल सिंह, डॉग स्क्वायड सहित अन्य कई स्पेश्ल टीमें मौके पर पहुंच गईं।व्यापारियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। मामले में पीड़ित शीलेन्द्र सिंह ने चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। एसएचओ मलावन छतरपाल सिंह का कहना है कि प्लांट से एक मशीन जिसकी कीमत लगभग पचास हजार, छोटी-छोटी मोटर चोरी हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।


