Etah News: हजारा नहर शिव मंदिर का ताला तोड़, 50 किलो के तीन घंटे चोरी

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: मिरहची-मारहरा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर से चोरों ने तीन पीतल के घंटे चुरा लिए। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस की गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Etah News: हजारा नहर शिव मंदिर का ताला तोड़, 50 किलो के तीन घंटे चोरी

Etah News: मिरहची-मारहरा मार्ग हजारा नहर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर से बेखौफ चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर करीब 50 किलोग्राम वजन के तीन पीतल के घंटे पार कर दिए। घटना से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना मारहरा थाना क्षेत्र के तहत मारहरा रोड पर स्थित शिव मंदिर की है। गुरुवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह शिव भक्त राजपाल, वीरेंद्र सिंह और जयप्रकाश कश्यप मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर में टंगे तीन विशालकाय घंटे गायब थे। स्थानीय श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार की मांग की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा。

पुलिस गश्त के दावों की खुली पोल

ग्रामीणों का कहना है कि हजारा नहर पर एक तरफ मिरहची पुलिस और दूसरी तरफ मारहरा पुलिस की रात्रि गश्त रहती है। इसके बावजूद दोनों थानों की पुलिस की नाक के नीचे से बेखौफ चोर भारी-भरकम घंटे चुरा ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार रात को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।