ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाआर्यावर्त बैंक में जंगला के जरिए अंदर घुसे चोर

आर्यावर्त बैंक में जंगला के जरिए अंदर घुसे चोर

चौराहा वली मोहम्मद स्थित आर्यावर्त बैंक में देररात चोर घुस गए। असफल रहने पर चोर सीसीटीवी कैमरा की डीबीआर उखाड़ ले गए। सुबह जानकारी होने पर बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर एएसपी, सीओ, नगर...

आर्यावर्त बैंक में जंगला के जरिए अंदर घुसे चोर
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 15 Feb 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

चौराहा वली मोहम्मद स्थित आर्यावर्त बैंक में देर रात चोर घुस गए। असफल रहने पर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़ ले गए। सुबह जानकारी होने पर बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर एएसपी, सीओ, नगर पुलिस पहुंच गई।

शहर के चौराहा वली मोहम्मद के पास आर्यावर्त बैंक है। रात में चोर पास की दुकान से अंदर से घुस आए। सीसीटीवी पर कपड़ा डाल दिया। बैंक के जंगला में होकर अंदर घुस आए। बैंक के अंदर जाकर चोरी का प्रयास किया। चोरी करने में असफल रहने पर सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़ ले गए। सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों को शटर का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। मामले की रिपोर्ट बैंक मैनेजर आरके वर्मा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

आगरा में डकैती, यहां चोरी का प्रयास, कनेक्शन एक तो नहीं

एटा। शुक्रवार रात को शहर में आर्यावर्त बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरी करने में असफल रहे। 29 जनवरी को आगरा के आंवलखेड़ा स्थित आर्यावर्त बैंक में दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। बदमाश करेंसी चेस्ट से तीन लाख की नकदी लूट ले गए थे। इसे लेकर चर्चा है कि दोनों घटनाओं में कनेक्शन एक तो नहीं है। दोनों घटनाओं में एक ही गैंग लुटेरे शामिल हो। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शातिर चोरों ने कैमरा के ऊपर डाल दिया कपड़ा

एटा। शातिर चोरों ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी के ऊपर कपड़ा डाल दिया। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि चोर काफी दिनों से रैकी कर रहे होंगे। जाते-जाते बैंक के अंदर से डीवीआर उखाड़ ले गए।

शिकोहाबाद रोड़ स्थित बैंक से हुआ था प्रयास

एटा। बता दें कि जनवरी माह में शिकोहाबाद रोड़ स्थित बैंक से चोरों ने चोरी का प्रयास किया था। चोर असफल रहे थे। गैस कटर से चोरी का प्रयास किया था।

चोरी में बच्चों के शामिल होने की भी आशंका

एटा। चोरी में बच्चों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। जंगला में जिस तरह से चोर घुसे। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगले में बच्चा ही घुस सकता है।

बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोर सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर उखाड़ ले गए। चोरों को तलाश किया जा रहा है।

संजय कुमार, एएसपी एटा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें