Etah News: चोरी करने के मामले में तीन चोर पकड़, तीन भागे
Etah News: घर में घुसकर महिला पर हमला करने एवं चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा। एएसपी क्राइम ने बताया कि महिला की पिटाई कर उसे चोरी के लिए मजबूर किया गया। महिला के घर में 50 हजार रुपए का अनुमान था, लेकिन चोर केवल 6 हजार रुपए और एक कान की बाली चुरा सके।

Etah News: घर में घुसकर महिला पर हमला करने एवं चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। थाना जसरथपुर पुलिस, जनपदीय स्वाट टीम, सर्विलांस टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को पकड़ा। पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात को चोर घर में घुस आए और चोरी करने लगे। जाग होने पर महिला ने विरोध किया। विरोध पर पिटाई कर दी। एसएचओ जसरथपुर सुबोध उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम, सर्विलांस प्रभारी सुशील लांबा, टीम ने मिलकर चोर संतोष पाठक पुत्र रामलडैते पाठक निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर, शिशुपाल पुत्र जिलेदार निवासी कलिन्जर थाना अलीगंज, ऋतिक वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी किशनगंज निकट बारह द्वारी मन्दिर थाना जैथरा को पकड़ा।
फरार साथियों के नाम
फरार साथियों के नाम शिवम पुत्र बलवीर सिंह निवासी चुलावली थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद, विष्णु पुत्र नामालुम निवासी इटावा, अवध पाल निवासी नोली थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद बताया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संतोष, शिशुपाल गुरूग्राम में नौकरी करते थे और घटना से कुछ दिन पूर्व ही घर आए थे। संतोष ने जलेबी समोसे की दुकान खोली थी और 21 अगस्त की शाम को शिशुपाल व अपने तीन अन्य साथियों शिवम, विष्णु तथा अवध पाल को दुकान पर शराब पीने के लिये बुलाया और शराब पी। संतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर से चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। घटना के दिन चोरी करते समय महिला जाग गई थी। उसकी पिटाई कर दी थी। मारपीट से डरकर महिल ने कान से दोनों बाली उतार कर दे दीं, जिसमें से एक बाली मारपीट के दौरान वही गिर गयी तथा एक अन्य बाली तथा दुकान के गल्ले से मिले छह हजार रुपये लेकर भाग गए। संतोष ने लूटी हुई बाली ऋतिक वर्मा को 9200 रुपयो में बेच दी। सभी रुपये आपस में बांट लिए।
महिला रहती अकेली
महिला रहती अकेली, घर में होगा काफी रुपया
एएसपी क्राइम ने बताया कि चोरों ने आपस में योजना बनाई और बताया गया कि महिला घर पर अकेली थी और घर में 50 हजार से अधिक रुपया होगा। जागर होने पर महिला की पिटाई कर दी थी। पकड़े गए चोरों से एक कान की बाली पीली धातु, 2250 रुपए बरामद हुए है।


