ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटागोवंशों के लिए हर हाल में हों पुख्ता इंतजाम: डीएम

गोवंशों के लिए हर हाल में हों पुख्ता इंतजाम: डीएम

डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को दोपहर में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में चल रहे गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने इस दौरान निर्देश दिए कि गोशाला में पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की...

गोवंशों के लिए हर हाल में हों पुख्ता इंतजाम: डीएम
हिन्दुस्तान टीम,एटाWed, 29 Jan 2020 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को दोपहर में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले में चल रहे गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने इस दौरान निर्देश दिए कि गोशाला में पशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पशुओं को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को शीत ऋतु से बचाव के लिए बेहतर इंतज़ाम किये जायें। समस्त स्थलों पर पशु संख्या के अनुपात में टिन शेड पर्याप्त होना चाहिए। बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने कहा कि समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, खण्ड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समस्त आश्रय स्थलों पर सूखा चारा, हरा चारा, स्वच्छ पानी की व्यवस्था रहनी चाहिए। नगला ख्याली, जैनपुरा में चरागाह की भूमि को हर हाल में संबंधित एसडीएम द्वारा कब्जा मुक्त करवाया जाए।

पवास, मंडी समिति धोलेश्वर, नावली, ओरनी, राजा का रामपुर, पायदापुर, गड़ी रोशन, जलेसर देहात में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। समस्त गो आश्रय स्थालों पर संरक्षित गोवंश की सुरक्षा के लिए रात्रि में श्रमिकों की व्यवस्था की जाए। बैठक में सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने भी अपने विचार रखें।

इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम अबुल कलाम, अरुण कुमार, पीएल मौर्य, एएसडीएम एसपी वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीवीओ एसपी सिंह, डीसी मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नोडल अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें