ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाशादी का झांसा देकर ले आया गांव, किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर ले आया गांव, किया दुष्कर्म

कंपनी मैनेजर बताते हुए आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। गांव लाकर दुष्कर्म करते हुए वीडियो, फोटो बना लिए। वायरल कर दिए है। पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की है। एएसपी ने जांच के आदेश दिए...

शादी का झांसा देकर ले आया गांव, किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 03 Feb 2020 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कंपनी मैनेजर बताते हुए आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। गांव लाकर दुष्कर्म करते हुए वीडियो, फोटो बना लिए। वायरल कर दिए है। पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की है। एएसपी ने जांच के आदेश दिए है।

जिला गाजियाबाद थाना बसुंधरा के एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि ब्यूटी पार्लर चलाती थी। कॉलोनी में थाना मलावन के गांव पुराव निवासी युवक भी रहता था। पार्लर पर आना-जाना था। मोबाइल के जरिए दोनों में बात हुई। बातचीत के दौरान युवक ने शादी का झांसा दिया। कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। 18 माह पूर्व गांव ले आया था। आरोप है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

अश्लील फोटो, वीडियो बना ली। ब्लैकमैल करते हुए लगातार दुष्कर्म किया। तीन माह का गर्भ भी हो गया। बिना मर्जी के गर्भपात करा दिया था। अश्लील वीडियो, फोटो वायरल कर दी। पीड़िता थाने गई। थानेवालों ने उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही। पीड़िता ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी संजय कुमार ने जांच के आदेश दिए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें