विसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द आए, एसएसपी लिखगें पत्र
शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया था।

शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया था। पुलिस ने कई पहलुओं को लेकर जांच की। जांच में कुछ भी सामने नहीं आया। इसके बाद पूरे मामले की जांच विसरा रिपोर्ट पर टिकी है। विसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द मिले उसे लेकर एसएसपी से जल्द ही पत्र भी लिख सकते है। बता दें कि थाना अवागढ़ के गांव मीसाकलां में एक सप्ताह पहले शराब पीने से नरसिंह पाल, राजमिस्त्री राकेश की मौत हो गई थी। मजदूर रंजीत की हालत बिगड़ गई। तीनों ही गुरुवार सुबह प्लाट में बैठकर शराब पी रहे थे।
नरसिंह पाल के बेटे ने रंजिश में शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद डीएम, एसएसपी, आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच में जुट गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित भी रखा गया है। विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। पुलिस ने रंजिश, जहरीली शराब सहित कई पहलुओं पर जांच की। जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद जांच विसरा रिपोर्ट पर आकर अटक गई है। पूरे मामले में एसएसपी जल्द ही फॉरेंसिक प्रयोगशाला को पत्र लिख सकते है जिससे रिपोर्ट जल्द से जल्द आ सके।गांव मीसाकलां में हुई घटना को लेकर कई पहलुओं पर जांच की गई। जांच में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। विसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द आए इसे लेकर जल्द ही पत्र लिखने की कार्रवाई करेंगे।-डा. इलामारन जि, एसएसपी एटा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


