ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में रविवार के लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

एटा में रविवार के लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

शासनादेश के बाद साप्ताहिक लॉकडाउन एक दिन का होने के कारण लोग घरों पर रहकर भरपूर पालन कर रहे हैं। लोग बेहद जरूरी कार्य से ही घरों से बारह निकल रहे हैं। रविवार को लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा...

एटा में रविवार के लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 06 Sep 2020 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

शासनादेश के बाद साप्ताहिक लॉकडाउन एक दिन का होने के कारण लोग घरों पर रहकर भरपूर पालन कर रहे हैं। लोग बेहद जरूरी कार्य से ही घरों से बारह निकल रहे हैं। रविवार को लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

रविवार को एक दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शहर में पूर्ण रुप से लॉकडाउन का पालन किया गया। शहर के मुख्य बाजारों, मार्गो एवं गली मोहल्लों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। मार्गो पर केवल मालवाहक वाहन, रोडवेज बसें एवं कुछ ही निजी दो पहिया एवं चार पहिया वाहन दौडते नजर आए। पैदल राहगीर भी पिछले दिनों की अपेक्षा बेहद कम मार्गों पर घूमते नजर आए। शहर के सभी तिराहों, चौराहों पर दिनभर पुलिस एवं होमगार्ड तैनात रहे। बगैर मास्क लगाएं कुछ लोगों पर जुर्माना भी किया गया। एक दिवसीय लॉकडाउन के दिन बाजारों में केवल केमिस्ट, फल एवं सब्जी की दुकानें ही खुली रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें