ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाभरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक मजदूर की मौत

भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक मजदूर की मौत

दीवार लगाते समय छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे के नीचे दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय एक मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। दूसरे मजदूर की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी...

भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 04 Nov 2017 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

दीवार लगाते समय छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। मलबे के नीचे दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय एक मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। दूसरे मजदूर की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना मिरहची के गांव नयाबांस निवासी रामनिवास रिटायर सैनिक है। हाल में ही इन्होंने दो मंजिला घर बनवाया है। शनिवार को दूसरी मंजिल के छज्जे पर मिस्त्री दीवार बना रहा था। करीब साढ़े बारह बजे छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। छज्जे के साथ ही मिस्त्री प्रेमपाल, सत्तार (55) पुत्र अलाउद्दीन निवासी फिरोजपुर सलोनी थाना मारहरा, प्रेमपाल निवासी मीरापुर थाना मारहरा घायल हो गए। छज्जा गिरने से लोगों में चीख-पुकार मच गई। एकत्रित लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने सत्तार को मृत घोषित कर दिया वही प्रेमपाल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी हरीराम का कहना है कि जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें