बारिश के बाद उसम से बुरा हाल
भोर की लालिमा में जनपद में हुई वर्षा से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। तनिक वर्षा होने के बाद वातावरण में उमस उत्पन्न हो गई है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोग पूरे दिन...
भोर की लालिमा में जनपद में हुई वर्षा से लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। तनिक वर्षा होने के बाद वातावरण में उमस उत्पन्न हो गई है जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोग पूरे दिन गर्मी से अकुलाते रहे। आलम यह था कि गर्मी के कारण लोग पसीन से तराबोर हो रहे थे। इस वर्षा से शहर में गन्दगी का आलम तो हो गया लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खास लाभ नही हुआ है। जिन क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो गई वहां पर किसानों ने धान की फसल की रोपाई करा दी है।
किसान उदयवीर सिंह, मलिखान सिंह यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, विनोद बघेल आदि ने बताया कि बरसात से उन्हें काफी राहत मिली है। खेती बाड़ी कार्य के लिए यह बरसात काफी महत्वपूर्ण साबित हुई है।