ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामानसून की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल

मानसून की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल

मानसून आगमन के बाद पहली झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। दो-ढाई घंटे की बारिश से पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। शहर के मुख्य मार्ग, बाजार, मोहल्ले और गलियों में...

मानसून की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल
हिन्दुस्तान टीम,एटाMon, 02 Jul 2018 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून आगमन के बाद पहली झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। दो-ढाई घंटे की बारिश से पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। शहर के मुख्य मार्ग, बाजार, मोहल्ले और गलियों में जलभराव होने से लोगों को खासी दिक्कत हुई। दोपहर तक लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे। बारिश का पानी भरने से कई कार्यालय में कामकाज बाधित रहा। साथ ही कई विद्युत पोल में करंट आने की शिकायत लोगों ने विद्युत निगम अधिकारियों से की है।

सोमवार को सुबह पांच बजे से लेकर नौ बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दो-ढाई घंटे लगातार बारिश होने से शहर में जलभराव की समस्या की समस्या उत्पन्न गई। शहर के मुख्य मार्ग ठंडी सड़क, कैलाशगंज में मंदिर के सामने बारिश का पानी में गुजरने को लोग विवश हो तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।

तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिले

एटा। सोमवार को सुबह ढाई-तीन घंटे हुए तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अभी तक कम बारिश होने के कारण किसान खेतों की जुताई का कार्य नहीं कर पा रहे थे। सोमवार को हुई बारिश के बाद किसान खेतों में जुताई और धान की रोपाई का कार्य शुरू कर सकेंगे। किसानों का कहना है कि इसी तरह की बारिश दो-तीन दिन हो जाए तो फसल रोपाई क कार्य शुरू हो सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें