ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटानहर में डूबे दोनों भाइयों के शव मिलें, परिवार में मचा कोहराम

नहर में डूबे दोनों भाइयों के शव मिलें, परिवार में मचा कोहराम

एटा जिरसमी नहर में डूबे दोनों भाइयों के शव नहर में मिल गए। शव मिलते परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

नहर में डूबे दोनों भाइयों के शव मिलें, परिवार में मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 01 Jun 2023 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा जिरसमी नहर में डूबे दोनों भाइयों के शव नहर में मिल गए। शव मिलते परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बुधवार को जिरसमी नहर में डूबे सक्षम (10) तथा उसके छोटे भाई यश (8) के शव बरामद हो गए। रात्रि में नहर का पानी बंद करा दिया गया था। पानी कम होते ही सुबह परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। एक शव पंवास के नहर के पास मिला तो दूसरा जीटी रोड के पास पानी में तैरता हुआ मिला। दोनों शव मिलने की सूचना गांव के अन्य लोगों को दी गई तो दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गए। दो मासूमों के शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। हर कोई दोनों बच्चों के शवों को लेकर रो रहा था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें