घर में घुसकर युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मामले की रिपोर्ट पिता ने नामदज दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा है।
थाना जलेसर के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ मई को बेटी घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी लाखन निवासी अमरपुर थाना जलेसर घर में घुस आया। बेटी को धमकाया। बेटी ड़र गया। आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पिता को हुई। अगले दिन पिता बेटी को लेकर थाना जलेसर पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलेसर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।