ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाकिसानों को बताए आय दोगुनी करने के गुर

किसानों को बताए आय दोगुनी करने के गुर

एटा महोत्सव में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक पद्धति अपनाकर फसल उत्पादन करने के गुर...

किसानों को बताए आय दोगुनी करने के गुर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 21 Jan 2023 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा महोत्सव में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक पद्धति अपनाकर फसल उत्पादन करने के गुर बताए। साथ ही आय दोगुनी करने के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने किसानों को जैविक पद्धित के साथ फसल चक्र अपनाकर आय दोगुनी करने के साथ मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने किसान सम्मान निधि सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही अन्य किसान संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने का अपील की। उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों से बैंक खातों की ई-केवाईसी कराने के साथ खाते को एनपीसीआई से लिंक कराने का अपील की।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने किसानों को फसलों में होने वाले रोगों को कैसे किया जाएगा। उसकी भरपूर जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मृदा विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किसानों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशक से होने मृदा को होने वाले नुकसान एवं उससे बचने के विस्तार से उपाय बताए। उद्यान विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बागवानी संबंधी जानकारी देकर किसानों को आय दोगुनी करने के टिप्स दिए। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. दीप्ती सिंह ने फसल उत्पादन विविधिकरण के बारे में बताया। कृषि अभियंत्रण विशेषज्ञ डॉ. दिनेश चंद्र मिश्रा ने कृषि यंत्रों की जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ सुधीर तोमर एवं मोहर सिंह वर्मा ने जीवाश्म खाद बनाने के साथ उनका फसलों में छिड़काव करने की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक एवं भाकियू अराजनीतिक गुट के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश ने एवं संचालक डॉ आदित्य सिंह ने सभी सभी किसानों का आभार व्यक्त कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री, कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह, जयवेश यादव, एडीओ एजी बलवीर सिंह, रामौतार आर्य आदि किसान मौजूद रहे।मंचासीन कृषि अधिकारी और वैज्ञानिक

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े