दो दिन पहले नहर में कूदे किशोर का शव मैनपुरी क्षेत्र में मिला
Etah News - दो दिन पहले हजारा नहर में कूदे 16 वर्षीय शिवम का शव मिला। परिवार के साथ काम कर रहा किशोर, डांटने के बाद नहर में कूद गया था। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को परिवार को सौंप दिया गया।

दो दिन पहले हजारा नहर में कूदे किशोर का शव मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घरवाले शव को घर ले आए। कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी सोलह वर्षीय शिवम पुत्र कमल सिंह रविवार शाम को घरवालों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घरवालों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोर चला गया और हजारा नहर पहुंच गया। गांव कमसान स्थित हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदते समय लोगों ने देख लिया और पुलिस, घरवालों को सूचना दी।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराया। दो दिन से किशोर की तलाश कराई जा रही थी। सोमवार रात को किशोर का शव मैनपुरी क्षेत्र में स्थित हजारा नहर में मिल गया है। एसएचओ कोतवाली देहात धर्मेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि किशोर का पड़ोसी जिले मैनपुरी में नहर में मिल गया है। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। शव को घरवालों को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


