दोस्तों संग जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हिमांशु पाठक बाइक से अपने दोस्तों के साथ जा रहा था, जब तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई।

दोस्तों संग जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

दोस्तों संग बाइक से जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। शुक्रवार थाना जसरथपुर के महाराजपुर निवासी हिमांशु पाठक अपने मित्र श्याम और कौशल के साथ बाइक से सरौठ जा रहा था। गणिपतपुर बढ़ापुर गांव के निकट रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। थाना पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अलीगंज भिजवाया। तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में हिमांशु को सबसे अधिक चोटें आई। ज्यादा खून बहने से एटा ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

श्याम और कौशल का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।