शिक्षा विभाग के ग्रुप में डाला अश्लील वीडिया, शिक्षक निलंबित
Etah News - 14 नवंबर को शिक्षा विभाग के ग्रुप पर अश्लील फोटो और वीडियो डालने से हड़कंप मच गया। शिक्षक अशोक कुमार वार्ष्णेय के मोबाइल से ये सामग्री अपलोड की गई। बीएसए ने जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया। अशोक का...

14 नवंबर रात्रि करीब नौ बजे के शिक्षा विभाग के ग्रुप पर अश्लील फोटो, वीडियो डाले जाने से हड़कंप मच गया। ग्रुप में जिस शिक्षक के मोबाइल से अश्लील फोटो, वीडियो डाले गए, उसकी जांच करने के निर्देश बीएसए दिनेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नेत्रपाल सिंह को दिए गए। जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नेत्रपाल सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की रात्रि आठ-नौ बजे के मध्य बेसिक शिक्षा विभाग के एक ग्रुप पर प्राथमिक विद्यालय शेरगंज जलेसर के शिक्षक अशोक कुमार वार्ष्णेय के मोबाइल से अश्लील फोटो, वीडियो डाले गए।
जैसे ही ग्रुप पर अश्लील वीडियो, फोटो दिखते ही शिक्षक, शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी बीएसए दिनेश कुमार को दी गई। थोड़ी ही देर में ये वीडियो-फोटो शिक्षक-शिक्षिकाओं तक पहुंच गए। जानकारी पर अश्लील वीडियो, फोटो को हटाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में संबंधित शिक्षक अशोक कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि उनके मोबाइल को हैक कर यह अश्लील फोटो, वीडियो विभागीय ग्रुप पर अपलोड किए गए हैं। इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। साथी शिक्षकों, परिचितों के फोन पहुंचने पर उनको इसकी जानकारी हुई। जलेसर थाना में शिक्षक ने साइबर धोखाधड़ी की दी तहरीर एटा/जलेसर। प्राथमिक विद्यालय शेरगंज जलेसर के नोडल अधिकारी एवं तहसील के सामने दुर्गा कालोनी निवासी निवासी अशोक कुमार वार्ष्णेय ने जलेसर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को देरशाम आठ-नौ बजे के मध्य मेरे मोबाइल को हैक कर लिया गया। रात्रि आठ बजे के बाद उनके पास फोन आये कि तब मुझे पता चला। मेरे फोन से आपत्तिजनक फोटो, वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग के ग्रुप पर भेज दिये गये हैं। अन्य दो लोगों के मोबाइल भी किये गए हैक एटा/जलेसर। 14 अगस्त देरशाम साइबर अपराधियों ने प्राथमिक विद्यालय शेरगंज जलेसर के शिक्षक अशोक कुमार वार्ष्णेय के अलावा अन्य लोगों के मोबाइल हैक किए गए। इस आशय की जानकारी प्राथमिक विद्यालय सकरौली के शिक्षक श्यामवीर सिंह ने भी थाना सकरौली पुलिस को तहरीर देकर दी है। उन्होंने भी साइबर अपराधियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा जलेसर के व्यापारी एवं विहिप नेता गौरव वार्ष्णेय ने भी मोबाइल हैक होने के बारे में जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




