सड़क पार करते हुए हादसे में वृद्ध की मौत

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्या भारती के पदाधिकारियों ने भाग लिया और मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

सड़क पार करते हुए हादसे में वृद्ध की मौत

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती ब्रज प्रदेश से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। लोकार्पण विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर, प्रदेश संगठन मंत्री हरिशंकर, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति पदाधिकारीगण की उपस्थिति में पट्टिका अनावरण कर किया गया। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि महर्षि अरविंद ने कहा था भारत अखंड रहना चाहिए। इसके लिए उत्तम शिक्षा प्रणाली का होना आवश्यक है। डॉ. एपीजे कलाम जब राष्ट्रपति बने तब वह जूनियर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करके उन्हें विकसित भारत का निर्माण करने के लिए प्रयासरत रहने को प्रेरित करते थे।

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी-खिलाडी हुए सम्मानित

कक्षा 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठतम परिणाम देने वाले ब्रज प्रांत के विभिन्न विद्यालयों से आये चयनित प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षकों को क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, लघु उद्योग निगम दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं विद्या भारती के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने स्मृति चिन्ह भेंट करके पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश देवेंद्र कुमार, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश यशवीर सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, हरवीर सिंह, होडिल सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह,डॉ. राकेश सक्सेना, डॉ. एके सक्सेना, बीएल वर्मा, प्रेमचंद, संजीव मिश्रा, डॉ.अरुण राजोरिया, कृष्णकांत पांडे, अलका सक्सेना, शिखा सक्सेना, जितेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं आगंतुक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।

मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया

मेधावी छात्र-छात्राओं को क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने स्मृति चिन्ह भेंट करके पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कुश्ती, जूडो, हैंडबॉल, आर्चरी ,कबड्डी ,प्रतिभा खोज, बाधा दौड़ ,हैंडबॉल, फुटबॉल, गणित मेला, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स जैसे खेलों में भिन्न-भिन्न विद्यालयों से पधारे प्रांतीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रतिभा सम्मान समारोह कब आयोजित हुआ?
प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsसड़क पार करते हुए हादसे में वृद्ध की मौत