Etah News: दो स्वाइन फ्लू संक्रमित एटा में मिले, एक होम आइसोलेशन में
Etah News: एटा, आगरा की प्राइवेट लैब में 80 वर्षीय डा. शीलेन्द्र गौड और जैन गली की एक बच्ची स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवारों की जांच की और होम आइसोलेशन में रखा। दोनों संक्रमितों की हालत स्थिर है। आगरा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय कदम उठाए हैं।

Etah News: एटा, आगरा की प्राइवेट लैब में स्वाइन फ्लू संक्रमित निकले 80 वर्षीय डा. शीलेन्द्र गौड को शनिवार को गंभीर हालत में आगरा में भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राइवेट लैब में करायी गई जांच में स्वाइन फ्लू infectedd पाये गये है। इसके अलावा जैन गली की एक बच्ची भी स्वाइन फ्लू संक्रमित पायी गई है। जनपद के दो स्वाइन फ्लू संक्रमित प्राइवेट लैब में मिलने की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर पहुंचकर परिजनों की जांच कर उपचार दिया है। दूसरी स्वाइन फ्लू संक्रमित का होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आगरा की प्राइवेट लैब में एटा जनपद के दो स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। जिसमें पटियाली गेट निवासी 80 वर्षीय शीलेन्द्र गौड और जैन गली निवासी बच्ची वेदांशी शामिल है। प्राइवेट लैब में स्वाइन फ्लू संक्रमित होने की जांच रिपोर्ट जैने ही उनको मिली। जिसमें से डा. शीलेन्द्र गौड को कार्डिक अटैक पड़ने पर आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर टीम को संक्रमितों के घर भेजा गया। जहां पर टीम ने स्वाइन फ्लू के परिजनों की जांच की है। जांच में अन्य कोई अभी स्वाइन फ्लू संक्रमित नहीं मिला है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों को जांच कर उपचार दिलाया गया है। बच्ची को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसकी टीम लगातार निगरानी कर रही है। सीएमओ ने बताया कि अभी दोनों स्वाइन फ्लू मरीजों की हालत ठीक बनी हुई है। स्वाइन फ्लू संक्रमित की तीन कैटागिरी ए-1, बी-2, सी है। जिसमें से बी-2 और सी कैटागिरी में जाने वाले मरीज की आरटीपीसीआर जांच करायी जाएगी। जिसमें स्वाइन फ्लू संक्रमित की पुष्टि हो सकेगी। सीएमओ ने बताया कि प्राइवेट लैब में संभावित रैपिड किट से स्वाइन फ्लू की जांच की गई है। जिसमें जनपद के दोनों मरीज संक्रमित पाये गये हैं。
जनपद से स्वाइन फ्लू जांच को लखनऊ जाऐंगे सेंपल
एटा, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जनपद से संभावित स्वाइन फ्लू रोगियों की जांच के लिए लखनऊ भेजे जायेंगे। जहां से जांच होने के बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट प्राप्त होगी। रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने की व्यवस्था की गई है। सभी सीएचसी पर आइसोलेशन वार्ड सक्रिय किये गये है।


