Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSuspicious Death of Youth Brother Accuses Wife of Murder Over Property Dispute
युवक की मौत, पत्नी व अन्य पर हत्या का आरोप

युवक की मौत, पत्नी व अन्य पर हत्या का आरोप

संक्षेप:

Etah News - संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हुई है। मृतक के बड़े भाई ने पत्नी और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी मृतक पर खेत और मकान बेचने का दबाव बना रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Nov 12, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने उसकी पत्नी, अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी खेत, मकान बेंचने का दबाव बना रही थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे कोतवाली नगर के मोहल्ला भगीपुर निवासी देव शर्मा ने बताया कि छोटे भाई सोनू की शादी पूजा शर्मा निवासी जिला हाथरस के साथ हुई थी। आरोप लगाया है कि पत्नी भाई पर खेत, मकान बेचने का दबाव बनाती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे लेकर आए दिन झगड़ा भी होता रहता था। छह माह पहले महिला, सोनू को लेकर मायके में रहने लगी। आरोप लगाया है कि मंगलवार को सोनू की मौत के बाद शव को घर भगीपुर लेकर आए और उन्हें जानकारी तक नहीं दी। अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर ली। किसी तरह से उन्हें जानकारी हुई। भाई के घर पर पहुंचे। कमरे में सोनू का शव मिला और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। आरोप लगाया है कि खेत, मकान न बेचने पर हत्या की गई है। आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के बीमार होने की भी जानकारी मिली है।