संदिग्ध हालत में पति के साथ जाते महिला की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - महिला रेनू यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जबकि वह अपने पति के साथ दवाई लेने के बाद घर लौट रही थी। मायकेवालों ने मौत पर संदेह जताया है, जबकि पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

संदिग्ध हालत में पति के साथ जाते महिला की मौत

संदिग्ध हालत में पति के साथ जा रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायकेवालो ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। दूसरी तरफ पुलिस को सूचना दी गई कि बाइक से लौटते समय नीचे गिरने से महिला की मौत हुई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा निवासी प्रिंस यादव की शादी दो साल पहले रेनू यादव (25) निवासी हाजीपुरा कोतवाली नगर के साथ हुई थी। पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि प्रिंस यादव, पत्नी रेनू यादव रविवार को शहर में दवाई लेने आई थी। दवाई लेने के बाद देर शाम गांव लौट रही थी।

किला रोड स्थित एक स्कूल पास पहुंचे। वही पर बाइक फिसलने गई और महिला गंभीर रुप से घायल हो गए। आगरा ले गए और इलाज के दौरान मौत हो गई। मायकेवालों ने मौत पर संदेह जताया है। अवागढ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।