विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

फिरोजाबाद में विवाहिता तमन्ना की संदिग्ध मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए तमन्ना को प्रताड़ित किया और हत्या की। पुलिस जांच कर रही है।

विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर के गांव बझेराखुर्द निवासी रविन्द्र ने थाना सकरौली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी तमन्ना की शादी पांच माह पहले गांव विचपुरी निवासी अमन पुत्र अनिल के साथ की थी। बेटी को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप था कि आरोपी ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी को पहले जहर दिया और बाद में फांसी लगाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। थाना सकरौली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।