
गांव के ही युवक पर गहरा रहा शक, बाहर से नहीं आया कोई भी
Etah News - गांव के युवक पर संदेह बढ़ रहा है, क्योंकि मृतका के घरवालों ने बताया कि किसी बाहरी युवक को नहीं देखा गया। युवती मंगलवार शाम गोबर डालने गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसके शव को काग नदी के पास अर्द्धनग्न हालत में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर गांव के ही युवक पर शक गहरा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में कई लोगों से जानकारी भी ली गई। किसी ने भी बाहरी युवक को नहीं देखा। आशंका गहरा रही है कि किसी गांव के ही युवक ने घटना को अंजाम दिया होगा। युवक को लगा होगा कि कहीं मृतका घरवालों को जाकर बता देगी और वह जेल चला जाएगा। खुलासे को लेकर टीमें लगी हुई है। मोबाइल भी चेक किया जा रहा है। थाना सकीट के एक गांव निवासी युवती मंगलवार शाम को गोबर डालने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी।
कई घंटे बाद भी बेटी घर लौटकर नहीं आई थी। पिता को चिंता हुई और घरवालों के साथ मिलकर तलाश किया। शाम करीब साढ़े सात बजे एक खेत में युवती की चप्पल पड़ी मिली। थोड़ा आगे जाकर देखा। काग नदी नाला के पास युवती का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। आधा शव पानी में था और आधा शव बाहर पड़ा हुआ था। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले के खुलासे को लेकर पांच टीमें लगी हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में कई लोगों से जानकारी ली गई। जानकारी पर पता चला है कि जिस जगह पर शव मिला है वहां से कुछ दूरी पर काफी घर भी बने हुए है। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई बाहरी युवक नहीं है। जिसके बाद गांव के ही युवक पर शक गहरा रहा है। सकीट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




